विधायक ने किया अधिवक्ताओं के निर्माणाधीन चौंबरों का निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार पहुंचीं। बाबा साहब ड़ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं के निर्माणाधीन चौंबरों का निरीक्षण किया। उन्होंने चौंबर निर्माण के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की। आंबेडकर जयंती पर जिला बार के प्रताप भय्या सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं विधायक सरिता ने कहा कि बाबा साहब ने अधिवक्ता रहते हुए देश के उच्च पदों को सुशोभित किया। गरीब वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही समाज को जागरूक भी किया। महिला को समाज में बराबरी के हक व स्वावलंबी बनाने की दिशा में पहल की। धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन्हें अपनी बेटी व बहन की तरह प्यार दिया है, जिसकााण वह कभी नहीं चुका सकतीं। अधिवक्ता चौंबर निर्माण के लिए वह हर संभव मदद करेंगी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुबाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण चंद्रा, कोषाध्यक्ष मनीष कांडपाल, प्रेस सचिव शिवांशु जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता डीजीसी सुशील शर्मा, राजेंद्र कुमार पाठक, भगवत प्रसाद, नवीन चंद्र पंत, पंकज कुमार, सुभाष जोशी, रविशंकर आर्य, शंकर चौहान, अनिल कुमार, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *