विधायक जीना ने आधार केंद्र का शुभारंभ किया

Spread the love

अल्मोड़ा। स्याल्दे तहसील मुख्यालय स्याल्दे के लोगों की वर्षों पुरानी आधार कार्ड बनाने व संसोधन की मांग पूरी हो गई हैं। विधायक महेश जीना ने बुधवार को तहसील में इसके लिए लगी मशीन का शुभारंभ किया। विधायक ने इस मौके पर लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए। यहां जिपं सदस्य प्रवीण कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, भूपेंद्र नेगी, हृदयेश मेहरा, पूरन गिरी, दिवान गिरी, दर्शन जोशी, दीप जोशी, कुंदन लाल, करन मनराल, चंदन मनराल, पूरन सिह रजवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *