विधायक कैड़ा ने की स्कूल में खेल मैदान के लिए दो लाख देने की घोषणा

Spread the love

हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लक के रैकूना, थलाड़ी, गंगोलीगाड़, टकुरा, करायल आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं बताईं। इस पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों से बात कर समस्याओं के समाधान के लिए कहा। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने थलाड़ी के स्कूल में खेल मैदान निर्माण के लिए दो लाख, देवी मंदिर के लिए एक लाख और रैकूना मंदिर के जीर्णोद्घार के लिए दो लाख देने की घोषणा की। साथ ही विधायक ने जनसंघ के संस्थापक ड़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, भूपाल सिंह, दीवान सिंह, बीडीसी वीरेंद्र सिंह बोरा, राजेंद्र नगरकोटी, महेश सिंह रैकुनी, रवि गोस्वामी, दीपक बर्गली, टीकम खनवाल, बलवीर बर्गली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *