विधायक कैड़ा ने क्वेदल में जनता दरबार लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के क्वेदल में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याओं को जनता दरबार में उठाया। जिस पर विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही विधायक कैड़ा ने गजार, कसियालेख, सुंदरखाल, धानाचूली आदि गांवों का दौरा किया। वहीं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। कैड़ा ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की आडू, पुलम, खुमानी, नाशपाती, मटर, गेहूं आदि का नुकसान हुआ है। जिस पर उन्होंने जिला प्रशाशन के अधिकारियों से बात कर किसानों के हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *