विधायक कैड़ा ने किया तितरा गधेरे पर बन रहे पुल का निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लक के 40 गांव के लिए तितरा गधेरे पर (खड़बड़) बन रहे पुल का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि ओखलकांडा ब्लक के 40 गांव के ग्रामीणों की मांग पर विश्व बैंक के अधिकारियों से पुल का आगणन तैयार कर कार्यवाही के लिए भेजा। लंबे संघर्ष के बाद विश्व बैंक से पुल की स्वीति मिली। एक साल से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन पुल के चारों ओर ठेकेदार द्वारा खुदाई के अलावा और कार्य नहीं किया गया है। इसके चलते पुराना पुल भी कमजोर हो गया है। 6 करोड़ 47 लाख की लागत से यह पुल बनाया जा रहा है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों व ठेकेदार को पुल का निर्माण कार्य तेजी से करने व गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *