विधायक कैड़ा ने किया बंद मोटर मार्ग का निरीक्षण

Spread the love

हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को पसौली के पास बंद हैड़ाखान-खनस्यू मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिना बारिश के यह मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। जिस कारण भीमताल ब्लक व ओखलकाडा ब्लक के 5 दर्जन से अधिक ग्राम सभा के ग्रामीणों को अपने उत्पाद मंडी पहुंचाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने बताया कि जेसीबी मशीन से मार्ग को खोलने का काम जारी है। लेकिन ऊपर से लगातार मलबा गिरने से मार्ग धंस रहा है। मोटर मार्ग खुलने के कुछ देर बाद फिर पहाड़ से मलबा गिरना बड़ी समस्या बनी हुई है। इसका समाधान होना आवश्यक है। कैड़ा ने लोनिवि के अधिकारियों व भू-गर्भ की टीम से संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने को कहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक टीम मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *