विधायक कैड़ा ने सदन में उठाया भीमताल विस क्षेत्र की सड़कों का मुद्दा

Spread the love

हल्द्वानी। मंगलवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में विधानसभा सत्र के दौरान भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खराब मोटर मार्गों का मुद्दा रखा। विधायक ने बताया ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल में मोटर मार्ग की हालत जर-जर बनी हुई है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सरकार से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लुगड़ से खनस्यू, छिड़ाखान से अधोड़ा, डुंगरी से मीडार, चमोली से बड़ौन, ल्वाड डोबा से गौनियारो, भीड़ापानी से खुजेठी, पहरीधार से सुरंग, टकुरा से थलाड़ी, घोड़ाखाल से धुलई, बबियाड़ से दुदली मोटर मार्गों पर डामरीकरण व सुधीरीकरण करने की मांग की। साथ ही नियम 53 के अंतर्गत सरकार से सदन में स्यूड़ा से कौन्ता, हरीशताल मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने एवं काठगोदाम से हैड़ाखान, खनस्यू मोटर मार्ग का यथा शीघ्र नव निर्माण कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *