विधायक ने किया 10 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

Spread the love

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विधानसभा क्षेत्र के दस निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें देहात की दो, शहरी क्षेत्र की सात सड़कों के अलावा एक धर्मशाला है। इन कार्यों के निर्माण में 1़18 करोड़ की लागत आने की संभावना है। विधायक चीमा ने गुरुवार को मानपुर में 150 मी़ खडंजा, बांसखेड़ाखुर्द में 105 मी़ टाइल्स मार्ग, वार्ड नं-18 टांडा उज्जैन में शिव मंदिर के पास धर्मशाला भवन के कार्य का निर्माण, वार्ड नं़-34 में रामनगर रोड पर 65मी़ सीसी मार्ग, वार्ड नं़-3 पशुपति विहार में 55मी़ टाइल्स मार्ग, वार्ड नं़0-2 पशुपति विहार में 220मी़ व 85 मी़ टाइल्स मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा वार्ड नं़-10 मोहल्ला उज्जैन में 90 मी़ टाइल्स मार्ग व खड़कपुर देवीपुरा में 40 मी़ टाइल्स मार्ग का शिलान्यास किया। यहां पूर्व विधायक हरभजन चीमा, प्रधान बबीता देवी, शाहिस्ता, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, विजय कुमार बबी, अनिल कुमार, दीप जोशी, खिलेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, मोहन बिष्ट रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *