विधायक ने किया सौडू-बीरखाल मार्ग के अपग्रेडेशन एवं पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का शिलान्यास

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत दुगड्ढा सौडू-बीरखाल मोटर मार्ग का शनिवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने अपग्रेडेशन एवं पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक कंडारी का आभार जताया। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि 80 के दशक में बना दुगड्डा-सौडू मोटरमार्ग डागर पट्टी के तीन दर्जन से अधिक गांव को जोड़ता है। क्षेत्रीय जनता दुगड्डा से बीरखाल तक मोटर मार्ग अपग्रेडेशन की मांग लंबे समय से कर रहे थे, भाजपा सरकार ने जनता की मांग पर मोटर मार्ग के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है। कहा कि दुगड्ढा से बीरखाल 15 किलोमीटर के मोटरमार्ग का निर्माण 13 करोड़ 11 लाख 85 हजार के लागत से पूरा किया जायेगा। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मोटरमार्ग की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया कि डागर पट्टी के सभी गांव लगभग मोटर मार्ग से लाभान्वित हो चुके हैं। दूसरी ओर विधायक विनोद कंडारी ने राजकीय इण्टर कॉलेज जाखी में एक करोड़ 13 लाख 33 हजार की लागत से बनने वाले स्कूल भवन का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होनी दी जायेगी। इस मौके पर जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, रणजीत सिंह, विकास मेहरा, अधिशासी अभियंता विनोद डंगवाल, सहायक अभियंता आरएल शाह, उत्तम सिंह नेगी, सविता शाह, सुनीता देवी, रीना देवी, मुकेश लखेड़ा, चन्द्रपाल चौहान, हिम्मत सिंह नेगी, सुमन असवाल, सतीश बलूनी व सोबन सिंह जस्यारी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *