विधायक ने किया सड़क डामरीकरण कार्य का शिलान्यास

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत कपरोली मोटर मार्ग व धार पंयाकोटि मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुए इस सड़क के पेंटिंग कार्य को 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्रों को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। बताया कि जल्द बार्थकुंड कपरोली मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति भी मिल जाएगी। साथ ही साथ स्यालसौड़ के नैलचामी मोटर मार्ग को जल्द ही शासन से हरी झंडी मिलने वाली है। कहा इन मोटर मार्ग के निर्माण से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। कहा कि कुनियाड़ रतकली मोटर मार्ग को शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर नरेन्द्र कुंवर, सुभाष फोंदणी, ग्राम प्रधान कपरोली दीपक जयाड़ा, सुनील कुमार, दिनेश सिंह, केसर सिंह, रणजीत सिंह, समशेर सिंह, प्रधान धारकोट गबर सिंह, प्रधान दुर्गा देवी, भीमराज सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *