विधायक ने किया मोटर मार्ग का शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शंकरपुर-हल्दूखाल मोटरमार्ग पर ग्राम पंचायत कमेड़ा के तहत भूंड से कमंदा तक मोटर मार्ग निर्माण का शिलान्यास विधायक दिलीप रावत ने किया। अटल आदर्श ग्राम योजना के तहत लोनिवि लैंसडौन द्वारा सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क निर्माण से ग्राम पंचायत मुख्यालय कमेड़ा शंकरपुर हल्दूखाल मोटर मार्ग से जुड़ जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने लैसडौंन विधायक दिलीप रावत का फूल माला से स्वागत किया व सड़क सुविधा के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिकुमार ध्यानी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह रावत, क्षेपंस विजय सिंह, ग्राम प्रधान आनंद स्वरुप शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *