विधायक पंवार ने केंद्र की उपलब्धियां गिनाई

Spread the love

नई टिहरी। मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं विकास के 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के आम नागरिकों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना की शुरुआत की, जिससे लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है। विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 11 वर्षों के उपलक्ष्य में भाजपा जौनपुर मंडल की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना से देशभर में करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए। अटल पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल योजना, नई राष्ट्र शिक्षा नीति जैसी योजनाएं आदि भी शुरू की गईं हैं। विधायक पंवार ने भाजपा के नए मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया। बैठक के अंत में अहमदाबाद विमान हादसे और केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। राज्य मंत्री गीता रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री अकबीर पंवार, विनीता रावत, खेमराज भट्ट भाजपा, राजेंद्र कोहली, पृथ्वी रावत, वीरेंद्र राणा, कुलबीर रावत, हीरा मणि गौड़, जयपाल, आशुतोष कोठारी, जमुनावती नौटियाल, रेखा डंगवाल, शैलेंद्र नौटियाल, राम प्रकाश भट्ट, ओमप्रकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *