विधायक पोरी ने अपना राशन कार्ड किया सरेंडर

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। गरीब व असहाय परिवारों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकें इसके लिए पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने पहल शुरू की है। शनिवार को विधायक ने पूर्ति निरीक्षक को अपना राशन कार्ड सरेंडर करवाया। इस दौरान उन्होंने संपन्न लोगों से भी इस अपने राशन कार्ड सरेंडर करवाने की अपील की।
पौड़ी विधानसभा के विधायक राजकुमार पोरी ने अपना खाद्य सुरक्षा कार्ड पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बडोला को सुपुर्द किया। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय परिवार के लोगों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकें इसके लिए संपन्न लोगों को ध्यान देना होगा। विधायक ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा देवी के नाम से परिवार के 5 सदस्यों के नाम पर 5 यूनिट का खाद्य सुरक्षा कार्ड जारी था, लेकिन अब पात्रता श्रेणी में ना आने के कारण उनके द्वारा राशन कार्ड को निरस्त करवाया जा रहा है। इससे योजना को धरातल पर उतारने में काफी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *