विधायक ने अतिवृष्टि प्रभावित नगर क्षेत्र का लिया जायजा

Spread the love

नई टिहरी : टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अतिवृष्टि से प्रभावित नई टिहरी के क्षेत्र का भ्रमण किया। अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। बारिश से प्रभावित मोलधार की वाल्मीकि बस्ती के लोगों से मिले और उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बौराड़ी स्टेडियम की बदहाली पर चिंता जताई। अतिवृष्टि से प्रभावित टिहरी नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक ने केंद्रीय विद्यालय का पुश्ता ढहने हुई स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि केवी का कार्य लगभग पूरा होने की की कगार पर है। पुश्ता ढहने से बनी स्थिति से निपटने को कारगर कदम उठाने के निर्देश दिये। इसके अलावा विद्यालय की जन समस्याओं में वन विभाग से सम्बंधित प्रकरण व पुर्नवास से सम्बंधित प्रकरण। जिसमें 4 हजार वर्ग मीटर भूमि विद्यालय हो हस्तांतरित होनी है। विद्यालय की चाहरीदीवारी निर्माण, आसपास के नालों का निर्माण, पेयजल की लाईनें हटाने का काम और भविष्य में विद्यालय सुरक्षित आदि बिंदुओं को लेकर भी सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। वाल्मीकि बस्ती में पानी घुसने के चलते कुछ लोगों के चोटिल होने पर उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *