विधायक सरिता आर्य ने निकाली धन्यवाद रैली

Spread the love

 

नैनीताल। विस चुनाव के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंची विधायक सरिता आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ 25 किमी धन्यवाद रैली निकाली। जो गरमपानी बाजार से मोना बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विधायक आर्य ने लोगों का धन्यवाद किया। गरमपानी मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं ने विधायक सरिता आर्य का स्वागत किया। इसके बाद गरमपानी बाजार से छड़ा, लोहली, चमडिया, जौरासी, मनरसा, गंगरकोट, सुयालबड़ी, नैनीपुल, चोपड़ा, क्वारब, मौना आदि बाजार में रैली निकालकर लोगों का धन्यवाद किया। कहा वह रामगढ व बेतालघाट ब्लक के लोगों के दुख दर्द में सांझी बनकर विकास से अपना स्नेह प्रदर्शित करेंगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष, पूरन साह, मदन मेहरा, प्रधान कैलाश बधानी, अनिल बुढलाकोटी, दामोदर जोशी, कमलेश जलाल, कमल बधानी, नीरज जलाल, संजय बिष्ट, भैरव नैनवाल, भुवन सिंह रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *