चमोली : नारायणबगड़ विकास खंड परिसर में सोमवार को हेल्प डेस्क काउंटर का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने उद्घाटन किया। थराली विधायक ने बताया की हेल्प डेस्क काउंटर से दूर से आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। इस हेल्प डेस्क में लोगों की विकासखंड संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला ने बताया की नारायणबगड़ विकासखंड में यह प्रदेश का पहला हेल्प डेस्क काउंटर बनाया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र कनेरी, भूपेन्द्र नेगी, सुशीला बिष्ट समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं लोग मौजूद रहे। (एजेंसी)