विधायक तिवारी ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

Spread the love

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने मंगलवार को धौलछीना में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। समस्याओं का हर संभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने धौलछीना में महिला हाट बनाने के लिए विधायक निधि से छह लाख रुपये देने की घोषणा की। विकासखंड भ्रमण के दौरान मंगलवार को विधायक धौलछीना पहुंचे। जहां उन्होंने पंचायत घर कलौन में बैठक कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी से दलगत राजनीति से आगे निकलकर काम करने का आह्वान किया। धौलछीना में बंद होने के कगार पर पहुंची आईटीआई के लिए आंदोलन कर सरकार को चेताने के लिए सभी ग्रामीणों को आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि आईटीआई को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कलौन द्वारा सभी ग्राम वासियों तथा व्यापार मंडल धौलछीना के सभी दुकानदारों को जैविक तथा अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए कूड़ा दान वितरित किए गए। अध्यक्षता ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा और संचालन गोपाल राम ने किया। यहां ब्लक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह, ब्लक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पांडे, वीडियो हेम चंद्र कांडपाल, पूर्व प्रधान शेर सिंह, ग्राम प्रधान बेलवाल गांव रामपाल सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान महिपाल सिंह, विनोद मेहरा, कुंदन मेहरा, नारायण सिंह, संजय जीना, दीपक मेहरा, दरवान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *