पुरोला को नगर पालिका घोषित करवाने पर विधायक का किया स्वागत

Spread the love

उत्तरकाशी। भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल का पुरोला में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुरोला को नगर पालिका घोषित करवाने पर विधायक का आभार जताया। मंगलवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर पुरोला नगर क्षेत्र में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। विधायक दुर्गेश्वर लाल, पार्टी जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, प्रभारी नीरू गर्ग ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। विधायक और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। पार्टी नेता सतेंन्द्र ने मुख्यमंत्री की ओर से पुरोला में हुई विकास की करोड़ों की योजनाओं घोषणा को बड़ी उपलब्धि बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *