अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में फूंका विधायक का पुतला

Spread the love

रुद्रपुर()। रम्पुरा क्षेत्र में सोमवार को तिलकराज बेहड़ के खिलाफ कोली समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वरिष्ठ नेता होने के बावजूद विधायक ने भाजपा नेता सुरेश कोली के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान कोली समाज के लोगों ने विधायक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से सुरेश कोली का अपमान हुआ है और पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। मांग की कि विधायक बेहड़ सार्वजनिक रूप से कोली समाज से माफी मांगें। इस दौरान किशन कोली, सुदामा कोली, सोनू कोली, मुकेश कोली, गंगा प्रसाद, राजन कोली, आकाश कोली, नरेश कोली, रंजीत कोली, विशाल कोली, अनिल कोली, सोमपाल कोली, चेतराम कोली, शंकर कोली, विनोद कोली, हरप्रसाद, त्रिलोक कोली, लालमन कोली, यादराम, बालकराम कोली, राजू कश्यप, नीलकंठ, रमेश कोली, सूरज कोली सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *