विधायक ठुकराल ने किया डामरीकरण का शिलान्यास

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के तहत पश मेट्रोपलिस कलोनी के ब्लक एच-12 से गेट नंबर तीन तक पीसी डामरीकरण रोड निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया विकास कार्यों में धन की कमी आड़े आने नहीं दी जाएगी। बुधवार को विधायक ठुकराल ने कहा कि विधानसभा का विकास उनकी प्राथमिकता है। जल्द समस्याओं का निदान किया जाएगा। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतारे जाएंगे। वर्तमान में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी कई और सड़कों का निर्माण बाकी है। धामी सरकार में विकास कार्यों के लिए खुलकर धन खर्च किया जा रहा है। सरकार ने कोरोना काल में भी विकास कार्यों को थमने नहीं दिया। वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंचाएंगे। यहां मेट्रोपोलिस सोसायटी के अध्यक्ष देवेंद्र शाही, ड़ष्ण गुप्ता, पंकज वर्मा, विक्रांत फुटेला, संजय अरोरा, अरेंद्र राय, दिलीप सिंह, अजय पिपलानी, हिमांशु मिड्डा, परिमल सिंह, बृजेश तिवारी, रबी सिंह, राजेश तिवारी, सुमेश राय, अवतार सिंह बिष्ट, सुनील शुक्ला, वीरपाल सिंह, युवराज सिंह, रोहित सिंह, वेद प्रकाश चावला, मनमोहन राय, नवल गुप्ता, महेन्द्र पोपली, अतुल जोशी, अजय अरोरा, आशुतोष शर्मा, पीयूष भाटिया, सुमित सक्सेना, आशू मिड्डा, उमेश गड़कोटी, कमलेश सिंह, महेन्द्र पोपली रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *