मनरेगा कर्मियों ने की मानेदय भुगतान की मांग

Spread the love

बागेश्वर। जिले के मनरेगा कर्मचारियों को आठ महीने से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण उनकी होली फीकी रहने का खतरा बढ़ गया है। नाराज कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्मय से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने जल्द मानेदय का भुगतान करने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को जिले के मनरेगा कर्मचारी कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी समस्याओं का पुलिंदा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को भेजा। कहा उन्हें आठ महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे उनके लिए होली मनाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। यदि इस महीने मानदेय नहीं मिला तो आगे और कठिन हो जाएगा। कहा सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। इस दौरान उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां विशाल नेगी, खिलेश कर्नाटक, पंकज धपोला, हिमांशु नेगी, धीरज रावत, मोहन गिरी, विक्रम संह, चंद्रशेखर जोशी, संतोष पांडेय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *