युवती से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ध्रुवपुर में युवती से मोबाइल फोन छीनने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना बुधवार की है। इस संबंध में ध्रुवपुर निवासी गणेश सेमवाल ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी गढ़वाल टंकी के समीप मोबाइल पर बात करते हुए घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात बाइक सवार आया और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें पुलिस को युवक की पहचान हो गई थी। मामले में पुलिस ने ग्राम कांडा निवासी दीपक सिंह रावत को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *