लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे पर प्रस्तुत किए मार्डल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्व विद्यालय में मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विश्व विद्यालय के प्रतिकुलपति पीएस राणा ने किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने वाले युवाओं को एक दिन अवश्य मंजिल मिलती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न मॉडल और प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। धीरज ने डीएनए मॉडल प्रस्तुत किया। मंदीप ने कोविड-19 पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया। बीएमएलटी के छात्र गुलमस्तान ने कविता की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीन डा. एस. सरवानन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार अरुण कुमार खंतवाल, लॉ डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डा. एके शर्मा ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रूचि, फरहत, डा. अनिल सिंह, डा. आशा सिंह, डा. विभांशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *