मोदी सरकार ने विभिन्न वर्गों की मदद कीरू कौशिक

Spread the love

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है। एक छत के नीचे आमजन को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह बातें उन्होंने टिबड़ी स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कही। कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक सीमित था। लेकिन उनकी सरकार छोटे शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जहां बाकि सभी राजनैतिक दलों और सरकारों से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। भारत को एक विकसित देश बनाने के मोदी के संकल्प के केंद्र में छोटे शहरों का विकास है। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे और अंत्योदय से सर्वोदय की परिकल्पना धरातल पर उतरे इस उद्देश्य से मोदी की गारंटी की गाड़ी हरिद्वार की गली-गली में घूम रही है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों की सतत चिंता करता हो उसे देश का भविष्य उज्ज्वल है और जल्द ही भारत विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी होगा ऐसा उन्हें विश्वास है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, मंडल महामंत्री आकाश चौहान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पारुल चौहान, मंडल अध्यक्ष मृदुल शास्त्री सिंघल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, रामेश्वर, निशा नौडियाल, गौरव वर्मा, बाबू सिंह, अनिल कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *