मोदी सरकार दिल्ली में तोडने जा रही 53 मंदिर : आम आदमी पार्टी

Spread the love

नई दिल्ली, । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो पार्टी मंदिर मस्जिद की राजनीति करती है वही पार्टी दिल्ली में 53 मंदिरों को तोडने की तैयारी में है।संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा देश के सामने आ गया है। मोदी सरकार दिल्ली में 53 मंदिरों को तोडने जा रही है। मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार को चिाी भेजकर कहा है कि हमें श्रीराम, श्रीष्ण, हनुमान, शिव, माता दुर्गा, साईं बाबा समेत 53 मंदिरों को तोडने के लिए धार्मिक समित की अनुमति चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग देश भर में धर्म के नाम पर ड्रामा करते हैं और दिल्ली में 53 मंदिरों को तोडने की योजना बना रहे हैं। इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा दिल्ली प्रमुख आदेश गुप्ता को सामने आकर दिल्ली की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस मामले में भाजपा को सामने आकर दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए। दिल्ली में मंदिरों को तोडने की साजिश भाजपा के असली चेहरे को उजागर करता है कि ये लोग हिन्दू धर्म के कितने बड़े विरोधी हैं।संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में कई मंदिरों को तोडने की बनाई जा रही योजना का पर्दाफांस किया। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग धर्म के नाम पर ड्रामा करते हैं। धर्म के नाम पर झगड़े कराएंगे, नफरत फैलाएंगे। दिल्ली में धर्म के नाम पर ड्रामा करेंगे और भाजपा के लोग धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार बनने का काम करेंगे, लेकिन दिल्ली में एक-दो नहीं, बल्कि 53 मंदिरों को तोडने की योजना है। भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार दिल्ली में 53 मंदिर तोडने जा रही है। भाजपा को सामने आकर इसका जवाब देना पड़ेगा कि यही तुम्हारा असली चेहरा है। मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है कि धार्मिक समिति से हमें अनुमति चाहिए। दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार ने चिाी लिखी है कि हमें दिल्ली में 53 मंदिरों को तोडने की अनुमति चाहिए।संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी, आदेश गुप्ता और भाजपा का यह असली चेहरा है। ये लोग दिल्ली के 53 मंदिरों को तोडने जा रहे हैं। जिसमें प्रभु श्रीराम, प्रभु श्रीष्ण, हनुमान, महादेव शिव, माता दुर्गा, साईं बाबा का मंदिर समेत कोई मंदिर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा के लोगों को अपने चेहरे पर कालिख लगाकर घूमना चाहिए। भाजपा के लोग देश भर में धर्म और मंदिर के नाम पर ड्रामा करते हैं। दिल्ली में जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है, वहां 53 मंदिर तोडने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश और पूरी भाजपा को मैं देश के सामने बेनकाब कर रहा हूं। संजय सिंह ने मीडिया को एक कागजात दिखाते हुए कहा कि यह कागजात इस बात का सबूत है कि भाजपा के लोग हिन्दू धर्म के कितने बड़े विरोधी हैं। नरेंद्र मोदी जी और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को सामने आकर दिल्ली की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि 53 मंदिरों को तोडने के मामले में भाजपा को सामने आकर दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए। दिल्ली में मंदिरों को तोडने की साजिश भाजपा के असली चेहरे को उजागर करता है कि ये लोग हिन्दू धर्म के कितने बड़े विरोधी हैं।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *