उत्तराखंड

मोदी ने विश्व को करवाया भारत की ताकत का एहसास : महाराज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बोले हम तीन करोड़ लखपती दीदी बनाने के लक्ष्य पर कर रहे हैं काम
देहरादून/धार (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से ताकतवर बना है। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से 2024 तक हम दस वर्षों में भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी देती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दिये जाने की व्यवस्था लगातार चल रही है।
उक्त बात भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्य प्रदेश स्थित धार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर के समर्थन में नालछा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यों ने विश्व को भारत की ताकत का एहसास करवाया है। चन्द्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत जहां एक ओर भारत पहला देश बना है वहीं दूसरी ओर रूस-युक्रेन युद्ध को कुछ समय के लिये रोकने के साथ-साथ युक्रेन से 22 हजार से अधिक भारतीयों की सकुशल स्वदेश वापसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है। इनता ही नहीं तिरंगे के सहारे भारतीयों के साथ-साथ वहां फंसे अन्य देशों के नागरिकों की भी वापसी सम्भव हो पायी थी। श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित में जम्मू कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर कांग्रेस की एक बड़ी भूल को सुधारने के साथ-साथ यह बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। अयोध्या विवाद का हल भी मोदी सरकार में ही सम्भव हो पाया है। तीन तलाक की कुप्रथा से मुस्लिम महिलाओं को केन्द्र की मोदी सरकार ने ही निजात दिलाई है। उन्होंने कहा कि हम हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देते है और 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस संकल्प पत्र को चुनाव में लेकर आयी है उसमें स्पष्ट रूप से गांरटी दी गई हैै कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आयेगा। भाजपा का संकल्प पत्र गरीबों की सेवा की गांरटी भी देता है। इसलिए संकल्प पत्र में कहा गया है कि अगले पांच वर्षों तक गरीबों को मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन और पीएम सूर्य घर से जीरों बिजली बिल की व्यवस्था की जायेगी। हमने 1 करोड़ लखपती दीदी बनाई है अब हमने संकल्प लिया है कि हम 3 करोड़ लखपती दीदी बनाने का काम करेंगे। जनसभा में भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर, धर्मपूरी विधानसभा के विधायक कालू सिंह ठाकुर, नालछा भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश, गुजरी मण्डल अध्यक्ष हुकम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!