मोदी ने कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की, दिए ये निर्देश

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर प्रधानमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री को उम्रवार टीकाकरण कवरेज के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को अधिकारियों की ओर से विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और आम लोगों के बीच टीकाकरण कवरेज के बारे में बताया गया।
अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को आगामी महीनों में वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। पीएम मोदी को बताया गया कि बीते छह दिनों में लोगों को कोविड रोधी वैक्घ्सीन की 3़77 करोड़ खुराक दी गई है जो मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से अधिक है।
बैठक में बताया गया कि देश के 128 जिलों ने 45़ आबादी का 50 फीसद से अधिक का टीकाकरण किया है। 16 जिलों में 45़ आबादी के 90 फीसद से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस हफ्ते टीकाकरण की बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इस गति को आगे बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण है।
अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि वे टीकाकरण के लिए लोगों तक पहुंचने के नए तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी कोशिशों में गैर सरकारी एवं अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ काम करने का निर्देश दिया कि कोविड-19 जांच की गति कम न हो क्योंकि यह किसी भी क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हथियार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *