मोदी की टोपी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व-सैनिक सेवा परिषद ने 26 जनवरी की परेड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पहनी गई पहाड़ी टोपी की प्रशंसा की है। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पहाड़ी टोपी पहनने से उत्तराखंड का मान बढ़ा है।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से अपर कालाबड़ में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड के साथ ही विभिन्न राज्यों की मनमोहक झांकी देखने को मिली, लेकिन इनसबके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की टोपी ने उत्तराखंड के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरहेंद्र मोदी का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *