Uncategorized

मूनाकोट ब्लाक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-हर बूथ पर 10 युवाओं व 5 महिलाओं को तैनात करेगी कांग्रेस
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लाक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर भाजपा सरकार को उखाड़ने का सकंल्प लिया। इस दौरान प्रत्येक बूथ में 10 यूथ व 5 महिलाओं को तैनात करने का संकल्प लिया। पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लाक में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विस चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कहा भाजपा सरकार किसानों, गरीबों का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। आम लोग महंगाई से परेशान है पर भाजपा सरकार को उनकी परेशानी नहीं दिख रही। प्रदेश प्रवक्ता बोरा ने कहा डीडीहाट विधानसभा में हर बूथ में 10 यूथ व 5 महिलाओं की तैनाती की जाएगी। इस दौरान झूलाघाट,मूनाकोट में बूथ कमेटी सदस्यों का चुनाव किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए घर घर जाकर जागरुकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जोशी,पारस चंद,संतोष खनका, त्रिलोक बिष्ट,राजा चंद,भोपाल चंद,सुरेंद्र लुंठी,संजय खैर,दिनेश भट्ट,राजेंद्र राम,राजेंद्र धामी,किशोर कुमार,राजेंद्र राम,नीरज,राजेंद्र सार्की,कर्मवीर चंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!