मोनाल वेलफेयर ने दिया रक्तदाताओं को जीवन रक्षक योद्धा सम्मान

Spread the love

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर मोनल वेलफेयर सोसाइटी ने शहर के रक्तदाताओं और ब्लड बैंक के कार्यरत कर्मचारियों को जीवन रक्षक योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। सोसाइटी की डायरेक्ट डॉ. नीता सक्सेना ने सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से मेडल, एक पौधा और एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रक्तदाता पूर्व प्रधान रमेश सिंह महर, सुमित यादव, असलम अंसारी, दीपक एरी, विनोद पंचोली को 30 से 40 बार रक्तदान करने पर जीवन रक्षक योद्धा सम्मान दिया गया। इसके साथ ब्लड बैंक की संचालिका नीलम ज्याला, नीरज गौतम, किरण, पिंकी शर्मा व रवि कन्याल को ब्लड बैंक में सेवा प्रदान करने पर सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव डॉ. नीरज सक्सेना ने किया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, निविद सक्सेना, सुनील ग्रोवर ,प्रवीण अग्रवाल एवं ईशान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *