बंदर ने महिला को किया घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पंचायत क्षेत्र में एक महिला को बंदरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बुजुर्ग पर बंदरों के हमले के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को वार्ड नंबर 4 में रहने वाली 52 वर्षीय महिला सर्वेश्वरी जब अपने घर की चौक पर बैठी हुई थी तभी बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चेहरे और गले पर चोटे आई है। महिला का सतपुली बाजार के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया जा रहा है। महिला के पति आलम सिंह व पड़ोसियों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *