जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कौडिया निवासी एक वृद्ध महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
कौडिया निवासी 70 वर्षीय रत्ना देवी पत्नी जमुना प्रसाद अपने घर में बैठी हुई थी। तभी एक बंदर घर के अंदर घुस गया। बंदर घर के अंदर से बिस्कुट का पैकेट उठाकर छत में ले गया। रत्ना देवी को लगा कि बंदर चला गया है। जैसे ही उन्होंने छत में छोड़े बिस्कुट के पैकेट को उठाने का प्रयास किया, बंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रत्ना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।