दिन में बंदर तो रात को सुअरों से परेशान काश्तकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड जयहरीखाल के कई गांवों में दिन में बंदरों का आतंक है तो रात को सुअरों का दल काश्तकारों की मेहनत से उगाई हुई फसल को तहस नहस कर रहा है। काश्तकारों का कहना है कि सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जल्द से जल्द इस संबंध में ठोस योजना बनाई जानी चाहिए।
ब्लाक के अंतर्गत ग्राम बडगांव, अमटोला, सिलवाड़, ढ़ौटियाल, राईसेरा, खुबानी व खेतू सहित दर्जनों गांवों में जंगली जानवरों के आतंक के चलते किसानों का खेतीबाड़ी से मोह भंग होने लगा है। जंगली जानवर घरों के आस-पास उगाई हुई सब्जियों और पेड़ों में लगे हुए फलों को भी चट कर रहे हैं। प्याज, लहसुन, धनिया, पालक आदि को दिन में बंदरों की टोली आकर बबांद कर रही है। वहीं गेहूं बोने के लिए तैयार किए गए खेतों को रात को सूअर खोद रहे हैं। ग्रामीण संजय सिंह, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक को देखते हुए किसानों का काश्तकारी से मोह भंग हो रहा है। कहा कि सरकार को इस संबध में ठोस नीति तैयार करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *