19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी सदन की कार्यवाही

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना के कम होते मामलों के बीच देश की संसद भी सुचारू रूप से चल सकेगी। 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू किए जाने की घोषणा की गई है। यह सदन 13 अगस्त तक चालए जाने की जानकारी भी दी गई है। इस बीच कोरोना के प्रोटोकल का खास पालन किया जाएगा।
मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से कहा है कि वे कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई को विफल करने के विपक्षी दलों के प्रयासों को सामने लाएं। पिछले दिनों पीएम मोदी ने कथित तौर पर मंत्रियों को संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था। उन्होंने मंत्रियों से सत्र के लिए तैयार रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि वे महामारी से निपटने के संबंध में विपक्ष द्वारा किए गए किसी भी झूठे दावे का खंडन करने में सक्षम हैं।
रिपोर्टों में कहा गया है कि पीएम मोदी ने मंत्रियों से उनसे संबंधित मुद्दों को जोश और स्पष्टता के साथ रखने को कहा था। साथ ही पीएम मोदी ने लोगों को महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में अधिक जागरूकता प्राप्त करने की आवश्यकता पर फिर से जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कथित तौर पर मंत्रियों से उनके विभागों द्वारा चलाई जा रही केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का वितरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था। पीएम मोदी ने मंत्रियों से कोरोनो से संबंधित प्रोटोकल को जोरदार तरीके से बढ़ावा देने का भी आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *