पुलिस कार्मिकों का मासिक सम्मेलन आयोजत हुआ

Spread the love

-बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अफसर एवं कार्मिकों को सम्मानित किया
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस कार्मिकों का मासिक सम्मेलन आयोजत किया गया। इस मौके पर यात्रा सीजन एवं वीवीआईपी ड्यूटी में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अफसर एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर सभी पुलिस कर्मियों को शुभकानाएं दी। उन्होंने सभी कार्मिकों को कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध एवं बचाव के लिए निर्देशित किया। कहा कि सभी थाना प्रभारी अधीनस्थ कार्मिकों के वेलफेयर से संबंधित कार्यवाही को समय पर पूरा कर लें। साथ ही जिस भी सामग्री की जरूरत हो उसका मांग पत्र प्रेषित करें। कार्मिकों से उनके चिकित्सा प्रतिपूर्ति, यात्रा भत्ता तथा उच्च तुंगता भत्ता एवं भुगतान को लेकर जानकारी ली गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसके लिए अभी से तैयारी कर ली जाए। पुलिस हर समय अलर्ट पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *