किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक हुई आयोजित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल की सिविल जज/सचिव नाजिश कलीम ने राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), गडोली में आयोजित किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक में प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान संप्रेषण गृह में निवासरत किशोरों की वर्तमान स्थिति, उनके अधिकारों, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, परामर्श एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही उन्होंने किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिए। सचिव ने संप्रेषण गृह में किशोरों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने किशोरों के हित में समुचित विधिक सहायता, संरक्षण एवं सुधारात्मक उपायों को प्रभावी बनाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने राजकीय बाल संप्रेषण गृह, गडोली में संचालित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *