हरकी पैड़ी क्षेत्र में अंडे बेच रहा मुरादाबाद का युवक धरा

Spread the love

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाट पर अंडे बेच रहे मुरादाबाद यूपी के युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक की जमकर क्लास लेने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इधर, क्षेत्रवासियों में गंगा घाट पर अंडा बेचने को लेकर आक्रोश पनप रहा है। मामला शुक्रवार का है। हरकी पैड़ी से सटे नाई घाट भागीरथी पुल के पास सिर पर अंडे से भरे टोकरे को लेकर घूम रहे युवक को आमजन ने पकड़ लिया। पूछने पर युवक ने बताया कि वह अंडे बेचने के लिए आए हैं। आमजन की सूचना पाकर हरकी पैड़ी चौकी पुलिस पहुंच गई। अंडे बेच रहे युवक को पकड़कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम निजामुद्दीन पुत्र सफीक निवासी ग्राम गंजेवाली मिलक थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी बताया। उसके कब्जे से पांच करेट अंडे बरामद हुए। चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *