कीर्तिनगर में 150 से अधिक लोगों ने ली यूकेडी की सदस्यता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल()। कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा रविवार को कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दल की रीति नीति,आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने यूकेडी का दामन थामा। उक्रांद पूर्व अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत,पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में भाजपा-कांग्रेस की सरकारों ने जनता के साथ छलावा किया है,जिसका नतीजा है कि आज पहाड़ खाली हो रहे हैं। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं के हाल बद्दतर हैं। कहा कि उत्तराखंड राज्य जिस सोच के साथ बनाया गया वो सोच ओर सपने आज भी अधूरे हैं। पूर्व प्रमुख एवं पार्टी उपाध्यक्ष विजयंत निजवाला एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र भट्ट ने कहा कि इस बार जनता को पिछले 25 वर्षों का जवाब दोनों राष्ट्रीय दलों से मांगना है। युवा नेता अरुण नेगी एवं चंद्रमोहन चौहान ने कहा कि आज राज्य बनने के बाद मूल निवास की व्यवस्था समाप्त हो गई है। पहाड़ी राज्य की जमीनों पर बाहरी माफियों की नजर है। कहा कि इन सब से बचना है तो उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूती से आगे बढ़ाना ही होगा। इधर, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर पंवार, वरिष्ठ नेता चिरंजीवी पुंडीर,रवि बलूनी, सुनील पोखरियाल को देवप्रयाग विधानसभा का युवा अध्यक्ष चुना गया। मौके पर युवा नेता अचल नेगी, प्रीतम पटवाल,जसपाल सिंह,अर्जुन सिंह,लक्ष्मण नेगी,अर्जुन नेगी,शक्ति हटवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *