3500 से अधिक यात्री हुए केदारनाथ रवाना

Spread the love

रुद्रप्रयाग : बाबा केदार के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, अभी सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच हाईवे पर काम चल रहा है। यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। बारिश होने के कारण सोनप्रयाग के पास दिक्कतें हो रही हैं। जिसके चलते पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौसम के अनुसार यात्रियों की आवाजाही करा रही है। वहीं, हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ के लिए यात्रियों का आवागमन जारी है। आपदा के बाद केदारनाथ से अपने घरों को लौट आए कारोबारियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी गई है। उन्हें हेलीकॉप्टर से निशुल्क केदारनाथ भेजा जा रहा है। गुरुवार को स्थानीय लोग हेली से केदारनाथ पहुंचे। इंस्पेक्टर सोनप्रयाग देवेंद्र असवाल ने बताया कि गुरुवार को 3500 से अधिक यात्री केदारनाथ रवाना किए गए। मौसम के अनुसार यात्रा संचालित की जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *