एकनाथ शिंदे को गद्दार कहने पर कुणाल कामरा को मिली मारने की 500 से अधिक धमकियां

Spread the love

मुंबई , महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर मजाक बनाने और उनको गद्दार कहने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।कामरा को अभी तक 500 से अधिक धमकियों भरी कॉल और मोबाइल संदेश मिल चुके हैं। कॉल करने वालों ने उनको जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी हैं।धमकियों के बीच खार पुलिस ने कामरा को नोटिस जारी किया है। कामरा मुंबई से बाहर हैं, उन्होंने 7 दिन का समय मांगा है।
कामरा को धमकी देने वालों में सिर्फ शिवसेना कार्यकर्ता या अन्य लोग नहीं, बल्कि महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल शिवसेना गुट से मंत्री भी शामिल हैं।
पिछले दिनों राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शिवसैनिकों द्वारा मुंबई हैबिटेट स्टूडियों में की गई तोडफ़ोड़ का समर्थन किया था और कहा था कि गलत बोलने पर शिवसैनिक माफ नहीं करेंगे।मंगलवार को जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव रघुनाथ पाटिल ने भी अपने तरीके से सबक सिखाने की बात कही और कहा शिवसैनिक नहीं छोड़ेंगे।कामरा ने हाल में मुंबई में स्थित द यूनिकॉन्टिनेंटल होटल के अंदर बने मुंबई हैबिटेट स्टूडियो में नया भारत नाम का कार्यक्रम किया था, जिसमें उन्होंने शिंदे का नाम लिए बगैर उन्हें गद्दार बताया।
इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने होटल और स्टूडियो में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और तोडफ़ोड़ मामले में 20 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया।
मुंबई हैबिटेट ने स्टूडियो बंद कर दिया है। कामरा ने माफी मांगने से इंकार किया है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *