मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव वायरल फीवर की चपेट में

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गृह क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव वायरल फीवर की चपेट में है। ग्रामीणों में वायरल फीवर, खांसी, जुखाम के लक्षण होने से कोरोना की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मेडिकल की टीम से जांच कराने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत सिंह रावत और शुभम रावत ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि विकासखंड कल्जीखाल की असवालस्यूं पट्टी के थैर, मलाऊं, हाचुई, गोविंदपुर, बमणगांव, मिरचौड़ा, रिठोली, दलमोटा, चिलोली, किमोली, गोकुलगांव, नगर, भेटी, मुंडनेश्वर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में वायरल फीवर, खांसी, जुकाम की लहर चल रही है। क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं जहां प्रत्येक परिवार में 1 सदस्य इस फीवर की चपेट में है। कोरोना भय के कारण लोग अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम की दवाइयों के लिए लोग पौड़ी और सतपुली गाड़ी बुक करके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायरल फीवर से प्रभावित गांवों को चिन्हित कर वहां मेडिकल टीम भेजी जाय। साथ ही इन गांवों में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग करवाकर दवाईयों का भी वितरण किया जाय। सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत सिंह रावत ने बताया कि जिलाधिकारी और सीएमओ द्वारा आश्वस्त किया गया कि बहुत जल्द इन क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजकर कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिये जायेगें। साथ ही दवाईयों का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *