उद्योग व्यापार मंडल ने नियम का पालन कराने की मांग को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लैंसडौन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकांश कर्मचारी स्टेशन लीव नियम का पालन नहीं कर रहे है। कर्मचारी प्रतिदिन 40 से 42 किलोमीटर से आना जाना कर रहे है। उन्होंने स्टेशन लीव नियम का पालन करवाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है।
उद्योग व्यापार मंडल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि सरकारी कार्यालयों के अधिकांश कर्मचारी जो कि लैंसडौन में तैनात है वह स्टेशन लीव नियम का पालन नहीं कर रहे है। कर्मचारी 40 से 42 किलोमीटर से आना-जाना कर रहे है, जो कि स्टेशन लीव नियम का उल्लंघन है। कहा कि स्टेशन लीव नियम का उल्लंघन होने से सरकारी आवास खाली पड़े है। जिस कारण लैंसडौन के व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि पूर्व में स्टेशन लीव नियम का पालन किया जाता था। जिसकी वजह से कर्मचारी 8 किलोमीटर के दायरे से बाहर नहीं जाता था। जिससे वह स्थानीय बाजार से ही खरीदारी करता था। साथ ही कार्यालय का कार्य प्रभावित भी नहीं होता था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को स्टेशन लीव नियम का पालन करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत सहित व्यापार मंडल के सदस्य शामिल थे।