जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : इडा गांव निवासी रीना देवी ने सोमवार को सुबह अस्पताल जाते समय 108 एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। 109 सेवा कर्मियों ने एंबुलेंस में प्रसव कराया। स्वास्थ्य केंद्र सतपुली पहुंचने पर चिकित्सकों ने उपचार किया। यहां जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
पाटीसैंण की 108 एंबुलेंस में सोमवार तड़के गर्भवती महिला ने नवजात को जन्म दिया। 108 सेवा में तैनात फार्मासिस्ट रितिक ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिलने पर इड़ा गांव पहुंचे। यहां रीना देवी पत्नी राहुल को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही 108 सेवा में ही गर्भवती की डिलीवरी करवाई गई। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में भर्ती कराया गया। जहां दोनों सुरक्षित हैं। 108 सेवा कर्मियों की सूझबूझ से जच्चा-बच्चे की जान बच गई।