कपणियां में मां भगवती का पांच दिवसीय थल्लू मेला शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत कपणियां में मां भगवती का पांच दिवसीय थल्लू मेला शुरू हो गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह मेला विगत वर्ष नहीं हुआ था। सोमवार को ग्रामीणों ने विधि विदान से ग्राम देवता घण्डियाल, नागराजा व मगरौं देवी की डोलियों को पारम्परिक वाद्य यंत्रों व पश्वागणों को देवी भगवती के नृत्य स्थल तक जयकारों की गूंज के साथ लाया गया। देवी भगवती के नृत्य स्थल पर देव डोलियों ने पश्वाओं के साथ पारम्परिक वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य कर दूर दराज से आये श्रद्वालुओं व भक्तगणों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मां भगवती देवी रावल राघव सिंह नेगी, घण्डियाल देवता रावल पंकज सिंह, नागराजा देवता रावल प्रेम सिंह, लुल्ली माता रावल सूर्जन सिंह, मगरौं देवी रावल श्यामदेई देवी, नृसिंह देवता रावल पुष्कर सिंह, सद्दिवा देवता रावल भगवान, नगदेव रावल भगवान सिंह, पूर्व प्रधान महावीर सिंह, उम्मेद सिंह, आनन्द सिंह, धनपाल, प्रमोद, पुष्कर सिंह, विजय सिंह, बीरेन्द्र सिंह, अंकित सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालु व भक्तगण मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *