मां चंडिका देवी की डोली घटगाड़ पहुंची

Spread the love

चमोली : सिमली की राजराजेश्वरी चंडिका देवी ने शुक्रवार को तहसील कॉलोनी व घटगाड़ गांव का भ्रमण किया। इस दौरान भक्तों ने देवी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व पूजा-अर्चना कर उनके जयकारे लगाए। धियाणियों ने देवी चंडिका को श्रृंगार सामग्री अर्पित कर उनसे धनधान्य का आशीर्वाद मांगा। देवी के भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी आराधना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने देवी के पंरपरागत गीत गाए गए। साथ ही एरवालों ने ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। इस मौके पर ब्रह्मगुरु विशंबरदत्त सती, पुजारी कांति गैरोला, मुकेश नेगी, शांति गैरोला आदि थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *