श्रीनगर पहुंची मां चंडिका की दिवारा यात्रा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जिलासू से निकली मां चंडिका की दिवारा यात्रा बृहस्पतिवार को श्रीनगर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मां की यात्रा काला रोड, गोला बाजार, गणेश बाजार और सब्जी मंडी से होते हुए हाईवे तक पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। रात्रि विश्राम के लिए यात्रा कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। शुक्रवार को यात्रा गंगा स्नान के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार जाएगी। इसके बाद यात्रा उत्तरकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होगी। इस मौके पर पुजारी द्वारिका प्रसाद तिवाड़ी, हरिबल्लभ सती, आचार्य प्रवेश खाली, दिलबर सिंह चौहान, ईश्वर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत, संदीप चौहान और धीरेंद्र राणा मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *