सड़क दुर्घटना में मां की मौत, पिता और दो बेटे घायल

Spread the love

रुड़की। मंगलौर देवबंद मार्ग पर बीते सोमवार को सड़क दुर्घटना में दंपति सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महिला को उपचार के लिए पहले रुड़की भेजा गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। चिकित्सकों ने सोमवार देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। इस संबंध में निशु कुमार निवासी ग्राम सोहलपुर सिकरौढा थाना भगवानपुर द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *