18 वर्षों बाद मां राजराजेश्वरी जाएगी बदरीनाथ यात्रा पर

Spread the love

 

चमोली। नागपुर पट्टी के पोखरी विकासखंड के कुमेड़ा गांव से भगवती राजराजेश्वरी 18 वर्षों के उपरांत भगवान बदरीनारायण के दर्शनार्थ तीन सितम्बर को प्रस्थान करेगी। नागपुर पट्टी के कुमेड़ा गांव से भगवती राजराजेश्वरी की डोली 4 सितंबर को अपने गृहक्षेत्र से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु बमोथ पहुंचेगी। इसके बाद देवडोली 5 सितंबर को रात्रि प्रवास पर कालेश्वर, 6 सितंबर को रात्रि विश्राम चमोली बाजार, सात को गरुड़गंगा, आठ को जोशीमठ, 9 को को पांडुकेश्वर, 10 को को भगवान बदरीनारायण में दर्शन पूजन एवं रात्रि प्रवास कर 11 को रात्रि विश्राम पांडुकेश्वर, 12 को जोशीमठ, 13 को गरुड़ गंगा, 14 को चमोली बाजार रात्रि विश्राम करके 15 को को घुड़साल में रात्रि विश्राम, 16 को त्रिशूला, 17 को पोखरी, 18 को उडामांडा, 19 को सिनाऊ में रात्रि विश्राम कर 20 सितम्बर को अपने गृहक्षेत्र कुमेड़ा में पहुंचेगी। मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी ने बताया कि 20 सितम्बर को अपने मूल स्थान में पहुंचने पर वहां स्थित मन्दिर में हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ देवरा यात्रा संपन्न होगी। ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि देवरा यात्रा को लेकर कुमेड़ा, सिनाऊं, उड़ामांडा, खाल, सरमोला, गडूना, करछुना, छंदोली, सूगी सुखसारी एवं बमोथ आदि गांवों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि देवडोली के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त जा रहे हैं। इस अवसर पर मन्दिर समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, भगवती रावत, बुद्धि सिंह नेगी, पं. शिव प्रसाद खाली, पं. भगवती प्रसाद खाली, संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *