मेधावी विद्यार्थियों की माताएं कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज देवप्रयाग में वार्षिक परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। वहीं हाईस्कूल, इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डबली देवी कोटियाल, सुनीता ध्यानी, ममता ध्यानी, विनीता ध्यानी, ऋतु मिश्रा तथा सीमा मिश्रा को एक हजार की धनराशि व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कोटियाल, प्रबंधक भगवती प्रसाद कोटियाल, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य राजेश पंचपुरी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल श्रीनगर का वार्षिक परीक्षाफल सोमवार को घोषित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश चंद्र मैठाणी ने बताया कि परीक्षाफल में श्रद्धा मेवाड़ ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशिता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं शौर्य डबराल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *