ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में निकाली मां की झांकी

Spread the love

श्री सिद्धबली मंदिर में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से कलश यात्रा के साथ शहर में मां दुर्गा की झांकी निकाली गई। झांकी को देखने के लिए शहर की सड़कों पर आमजन की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान श्री सिद्धबली मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।
श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर से कलश यात्रा के साथ दुर्गा मां की भव्य झांकी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु झांकी में झूमते हुए नजर आए। झांकी नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग से होते हुए श्री सिद्धबली मंदिर में पहुंची। इस दौरान झांकी में कलाकार मां दुर्गा के सभी रूपों का श्रंगार कर चल रहे थे। श्री सिद्धबली मंदिर के महंत दिलीप सिंह रावत ने कहा कि चैत्र नवरात्र में मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। बाबा श्री सिद्धबली से देश-विदेश के लाखों-करोड़ों श्रद्धलुओं की आस्था जुड़ी हुई है। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना भी की गई। इस मौके पर श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, सचिव शिव प्रसाद पोखरियाल, जीत सिंह पटवाल, राजदीप माहेश्वरी, दीपक पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *